Ranchi News : झारखंड भाजपा ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 6 प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है. मनोज वाजपेयी महतो को ओबीसी मोर्चा और डॉ. सीमा सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.
इसके साथ ही पार्टी ने अन्य सभी प्रमुख मोर्चों में भी नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंप दी है. अन्य नियुक्तियों के तहत अर्जुन सिंह को किसान मोर्चा की कमान सौंपी गई है. रंजय भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, सन्नी टोप्पो को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है.

देखें लिस्ट
इसके अलावा मो. ताजदार आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. नई घोषणा के बाद सभी पदाधिकारी जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे. पदभार संभालने के बाद नए अध्यक्ष अपने-अपने मोर्चों की नई प्रदेश कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू करेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

