Search

 
 
 

कोचिंग संचालकों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं, DC-SP दफ्तरों का घेराव करेगी भाजपा- आदित्य साहू

Ranchi News : भाजपा ने चेतावनी दी है कि युवाओं और कोचिंग संचालकों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए तो पार्टी 8 से 11 सितंबर तक सभी 24 जिलों में डीसी और एसपी कार्यालयों का घेराव करेगी. साहू ने कहा कि छात्रों के मान-सम्मान और भविष्य की रक्षा के लिए भाजपा सड़क पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी.
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

Ranchi News : जेपीएससी–जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी ने आंदोलन में हिस्सा लेने वाले छात्रों और कोचिंग संचालकों पर की गई पुलिसिया कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अभ्यर्थियों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज सभी फर्जी प्राथमिकी तुरंत रद्द की मांग की है.

 

आदित्य साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों के संचालकों को बेवजह डराया-धमकाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि खोरठा जैसी क्षेत्रीय भाषा के नाम पर धांधली कर स्थानीय अभ्यर्थियों का हक छीना गया है और लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज को कुचला जा रहा है.

 

भाजपा ने चेतावनी दी है कि युवाओं और कोचिंग संचालकों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए तो पार्टी 8 से 11 सितंबर तक सभी 24 जिलों में डीसी और एसपी कार्यालयों का घेराव करेगी. साहू ने कहा कि छात्रों के मान-सम्मान और भविष्य की रक्षा के लिए भाजपा सड़क पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही