Search

 
 
 

Ranchi : भाजपा कार्यालय के बाहर पत्थरबाजी के बाद कांग्रेस ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर कांग्रेस के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, अंडे-टमाटर और बोतल फेंके जाने की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई.
 

Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर कांग्रेस के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, अंडे-टमाटर और बोतल फेंके जाने की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई.


कांग्रेस की ओर से भाजपा के 15 नेताओं के खिलाफ नामजद और करीब 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. FIR में आरोप लगाया गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंडे, पानी से भरी बोतलें, शीशे की बोतलें, पत्थर और डंडों से हमला किया, जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता, पत्रकार और पुलिसकर्मी घायल हुए.

Uploaded Image

दर्ज प्राथमिकी


कांग्रेस की ओर से जिन नेताओं को नामजद किया गया है, उनमें आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर मौजूद भाजपा नेता प्रत्यूष सहदेव, अशोक बड़ाईक, योगेंद्र प्रताप सिंह, शशांक राज, रवि मुंडा, वरुण साहू, संजय महतो, वार्ड-41 की पार्षद नीलम चौधरी, सत्यनारायण सिंह, भाजपा कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, संजय जायसवाल समेत अन्य शामिल हैं.


कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि घटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई पत्रकार और पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी समेत जिन-जिन भाजपा नेताओं की भूमिका सामने आई है, उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है.

 

मीडिया से बातचीत करते हुए रांची युवा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा कि छात्रों और शिक्षा से जुड़े मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जा रहा था, लेकिन भाजपा ने इसे दूसरा रंग देने की कोशिश की. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता हाथों में पत्थर लेकर पहले से तैयार थे और कई भाजपा नेता अपने मोबाइल फोन से लाइव प्रसारण करते हुए पत्थरबाजी करते नजर आए. उन्होंने कहा कि उन्हीं वीडियो को साक्ष्य बनाकर कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही