Search

 
 
 

झारखंड भाजपा का नया संगठनात्मक फॉर्मूला: हर तिमाही होगी कार्यसमिति की बैठक

Jharkhand BJP News : नई रणनीति के तहत पार्टी का पूरा फोकस अब राज्य सरकार को घेरने पर है. आगामी त्रैमासिक बैठकों में सरकार की विफलताओं पर गहन चर्चा की जाएगी. इन बैठकों के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाकर भाजपा जन-आंदोलन की तैयारी कर रही है. इसे लेकर अब पार्टी ठोस रूपरेखा तैयार करने में जुट गई है.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने संगठन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने में जुट गई है. पार्टी ने अपनी संगठनात्मक रणनीति में अहम बदलाव करते हुए तय किया है कि अब प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हर तीन महीने पर आयोजित की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

कामकाज की होगी नियमित समीक्षा

इन त्रैमासिक कार्यसमिति बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी के कामकाज और अभियानों की नियमित समीक्षा करना है. इससे संगठन प्रदेश से लेकर जमीनी स्तर तक और धारदार बनेगा. तीन-तीन महीने पर बैठक होने से प्रदेश नेतृत्व का जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा और निरंतर संवाद बना रहेगा. साथ ही, जनता से जुड़े तात्कालिक मुद्दों पर तुरंत रणनीति भी तैयार की जा सकेगी.

 

राज्य सरकार को घेरने की तैयारी

नई रणनीति के तहत पार्टी का पूरा फोकस अब राज्य सरकार को घेरने पर है. आगामी त्रैमासिक बैठकों में सरकार की विफलताओं पर गहन चर्चा की जाएगी. इन बैठकों के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाकर भाजपा जन-आंदोलन की तैयारी कर रही है. इसे लेकर अब पार्टी ठोस रूपरेखा तैयार करने में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही