Ranchi News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर हलचल तेज हो गई है. इसे लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की अहम बैठक चल रही है. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू कर रहे हैं.
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और कल (24 अक्टूबर) को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है. बैठक में झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, सह-प्रभारी निवेदिता सिंह, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) सौदान सिंह और झारखंड के संगठन मंत्री पवन साय मुख्य रूप से उपस्थित हैं.
इसे भी पढ़ें -
आज शाम 7 बजे रांची पहुंचेंगे नितिन नबीन
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आज शाम 7 बजे रांची हवाई अड्डे पहुंचेंगे. पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने के बाद भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि पर यह उनका दूसरा दौरा है.
अपने प्रवास के दौरान वे 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाली भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे. हवाई अड्डे पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनके स्वागत की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए फिलहाल प्रदेश कार्यालय में यह बैठक जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

