Ranchi News : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव ने झारखंड में महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग वर्षों से निष्क्रिय है और अब तक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है.
इसे भी पढ़ें...
शोभा यादव ने दावा किया कि जून 2020 से 31 जनवरी 2026 तक महिला आयोग में 4,014 मामले लंबित हैं. उन्होंने सवाल किया कि पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत लेकर आखिर कहां जाएं.
उन्होंने एनसीआरबी के 2023 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड में मानव तस्करी के 200 मामले दर्ज हुए, जिनमें 132 बच्चे और 79 नाबालिग लड़कियां शामिल थीं. उन्होंने आदिवासी बेटियों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की.
भूषण बाड़ा प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सिमडेगा की 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची से जुड़े मामले में 13 नवंबर को पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और कानून के तहत कार्रवाई की मांग की.
शोभा यादव ने सरकार से सवाल किया कि महिला आयोग कब सक्रिय होगा और मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए सरकार की क्या कार्ययोजना है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आश्वासन नहीं, सुरक्षा और न्याय चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

