Search

 
 
 

Jharkhand : SIR और MMDR पर विशेष सत्र बुलाने को भाजपा ने बताया राजनीतिक स्टंट

Ranchi News : MMDR के मुद्दे पर जायसवाल ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार कोयले पर सेस और टैक्स लगाकर उसकी कीमत बढ़ाना चाहती है, जिससे कोयले की बिक्री प्रभावित हो रही है.
 
भाजपा

Ranchi News : झारखंड विधानसभा के 25 और 26 नवंबर को प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर भाजपा ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है. भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि SIR और MMDR का विरोध इंडी गठबंधन के राजनीतिक प्रोपेगेंडा का हिस्सा है. सरकार सकारात्मक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विशेष सत्र के जरिए नकारात्मक नैरेटिव गढ़ने का प्रयास कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में विधायक दल की बैठक हुई. इसके बाद मीडिया से बातचीत में नवीन जायसवाल ने कहा कि SIR चुनाव आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसे राज्य सरकार के अधिकारी और BLO उपायुक्तों की निगरानी में पूरा कर रहे हैं. ऐसे में राज्य सरकार द्वारा इसका विरोध करना अपने ही प्रशासनिक तंत्र पर सवाल उठाने जैसा है.

 

उन्होंने EVM के मुद्दे पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को घेरते हुए कहा कि यदि EVM से चुनाव कराने पर आपत्ति है, तो इसी EVM से जीतकर सत्ता में आए मुख्यमंत्री और विधायकों को पहले नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए. इसके बाद ही उन्हें EVM का विरोध करना चाहिए.

 

MMDR के मुद्दे पर जायसवाल ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार कोयले पर सेस और टैक्स लगाकर उसकी कीमत बढ़ाना चाहती है, जिससे कोयले की बिक्री प्रभावित हो रही है. 

 

उन्होंने कहा कि SIR के तहत यदि किसी योग्य मतदाता का नाम सूची से हटाया गया है, तो संबंधित लोगों की सूची चुनाव आयोग, उपायुक्त और BLO को उपलब्ध कराई जानी चाहिए. चुनाव आयोग इसकी निष्पक्ष जांच करेगा.

 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, नवीन जायसवाल, सीपी सिंह, डॉ. नीरा यादव, राज सिन्हा, नागेंद्र महतो, शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, रोशनलाल चौधरी, अमित यादव, कुमार उज्ज्वल और मंजू कुमारी सहित अन्य विधायक उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही