Search

 
 
 

झारखंड विस बजट: 100 उत्कृष्ट विद्यालय खुलेंगे, बाल व जेंडर बजट भी अलग से

झारखंड विधानसभा में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया. बजट में शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 100 नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) खोलने की घोषणा की है.
 

Ranchi : झारखंड विधानसभा में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया. बजट में शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 100 नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) खोलने की घोषणा की है. इन विद्यालयों में सीबीएसई के पैटर्न पर शैक्षणिक सत्र 2027-28 से पढ़ाई शुरू की जाएगी.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही इस योजना को मंजूरी दे चुके हैं. सरकार को उम्मीद है कि चयनित विद्यालयों को छह माह के भीतर सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त हो जाएगी.

 

प्रस्तावित स्कूलों का संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद को सौंपी जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उल्लेखनीय है कि विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

 

छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल

बजट में 12 लाख छात्राओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई है, ताकि किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा मिल सके.

 

बाल बजट और जेंडर बजट पर जोर

सरकार ने इस वर्ष बाल कल्याण योजनाओं के लिए अलग बाल बजट का प्रावधान किया है. साथ ही महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जेंडर बजट का भी समुचित प्रबंधन किया गया है.

 

कैंसर उपचार के लिए विशेष प्रावधान

स्वास्थ्य क्षेत्र में कैंसर की उपचार के लिए भी बजट में विशेष राशि निर्धारित की गई है, जिससे राज्य में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें. बजट 2026-27 में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कई अहम घोषणाएं की गई हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही