Ranchi News : झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर 2026 को होगी. बैठक मंगलवार को दोपहर तीन बजे से झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की जाएगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इस संबंध में सूचना जारी की है.
इसे भी पढ़ें...
बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. इसमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है. इससे पिछली बैठक में सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने से लेकर नए उत्कृष्ट विद्यालय बनाने, छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन देने और डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए नई नियमावली को मंजूरी दी थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

