Search

 
 
 

झारखंड कैडर की IPS ए. विजयालक्ष्मी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी, आदेश जारी

Ranchi: झारखंड कैडर की 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी K. Vijay Lakshmi को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने का आदेश जारी कर दिया गया है. केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद उनके डेपुटेशन को मंजूरी मिल गई है. जानकारी के अनुसार, के. विजय लक्ष्मी लंबे समय से झारखंड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे चुकी हैं.
 

Ranchi: झारखंड कैडर की 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी ए विजयालक्ष्मी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने का आदेश जारी कर दिया गया है. केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद उनके डेपुटेशन को मंजूरी मिल गई है.

 

जानकारी के अनुसार, ए विजयालक्ष्मी लंबे समय से झारखंड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे चुकी हैं. उनकी पहचान तेजतर्रार और प्रशासनिक पकड़ रखने वाली अधिकारी के रूप में रही है.

 

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद वे केंद्र सरकार के अधीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल सकती हैं. बताया जा रहा है कि जल्द ही उनके नए पदस्थापन और जिम्मेदारी को लेकर भी औपचारिक जानकारी सामने आ सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही