Ranchi : झारखंड कैडर के 1995 बैच के IPS अधिकारी संजय ए. लाठकर को परमाणु ऊर्जा विभाग का महानिदेशक (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. इस संबंध में 15 सितंबर को आदेश जारी किया गया.
आदेश के अनुसार, संजय लाठकर की नियुक्ति लेवल-16 में की गई है. वह 30 सितंबर 2028 तक इस पद पर रहेंगे या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो. उनकी नियुक्ति के लिए इंस्पेक्टर जनरल (सिक्योरिटी) के पद को अस्थायी रूप से लेवल-14 से बढ़ाकर लेवल-16 किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

