- झारखंड कैडर के IPS का बदला आधिकारिक नाम
- सिविल लिस्ट में IPS सुभाष चंद्र जाट का नाम हुआ अपडेट
Ranchi News : झारखंड कैडर के 2015 बैच के IPS अधिकारी सुभाष चंद्र जाट अब प्रांजल रुंडला के नाम से जाने जाएंगे. केंद्र सरकार ने नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद राजपत्र में उनके पुराने नाम सुभाष चंद्र जाट को बदलकर प्रांजल रुंडला किए जाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.
नाम बदलने के बाद IPS की सिविल लिस्ट में भी सुभाष चंद्र जाट का नाम प्रांजल रुंडला के रूप में दर्ज हो गया है. केंद्र सरकार की IPS सिविल लिस्ट में उन्हें झारखंड कैडर के 2015 बैच के अधिकारी के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है.

इसे भी पढ़ें
2015 बैच के अधिकारी हैं प्रांजल रुंडला
प्रांजल रुंडला 2015 बैच के झारखंड कैडर के IPS अधिकारी हैं. उनका IPS सर्विस नंबर 20151723 है. उपलब्ध IPS रिकॉर्ड में पहले उनका नाम सुभाष चंद्र जाट दर्ज था. वर्ष 2024 की आधिकारिक IPS सिविल लिस्ट में भी उनका नाम सुभाष चंद्र जाट के तौर पर दर्ज था.
देवघर के SP भी रह चुके हैं प्रांजल रुंडला
IPS अधिकारी के तौर पर प्रांजल रुंडला झारखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. अप्रैल 2022 में उन्हें देवघर का एसपी बनाया गया था. इससे पहले वह जमशेदपुर सिटी एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. देवघर एसपी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों में पुलिस कार्रवाई चर्चा में रही थी.
देवघर में एसपी रहते हुए वह पुलिसिंग को लेकर भी लगातार सक्रिय रहे. उस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार और पब्लिक फीडबैक के आधार पर कार्यशैली में सुधार करने का निर्देश दिया था.
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं अधिकारी
प्रांजल रुंडला देवघर के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय में भी महत्वपूर्ण पद पर रहे. इसके बाद वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए. उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, वह फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान CBI से जुड़ी जिम्मेदारियों में भी उनकी तैनाती रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

