Search

 
 
 

झारखंड चैंबर ने कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता, चोरी-रंगदारी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग

Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के लॉ एंड ऑर्डर उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में आयोजित हुई. बैठक में राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में हाल के दिनों में हुई चोरी, लूट और रंगदारी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया.
 

Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के लॉ एंड ऑर्डर उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में आयोजित हुई. बैठक में राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में हाल के दिनों में हुई चोरी, लूट और रंगदारी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया.

इसे भी पढ़ें...


उप समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रांची के दो प्रमुख उद्यमियों के आवासों पर चोरी के प्रयास और एक व्यापारी से रंगदारी मांगने की घटना बेहद चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों का विश्वास बढ़ेगा और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी.


चैंबर के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक मल्लिक ने गोड्डा में हाल ही में एक व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि व्यापारिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षित वातावरण आवश्यक है. उन्होंने पुलिस गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग की.


चैंबर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस के सूचना तंत्र को और सशक्त करने की जरूरत है. वहीं, उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने प्रशासन से इन मामलों की शीघ्र जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया.


बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, कार्यकारिणी सदस्य मनीष सराफ और पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक मल्लिक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही