Search

 
 
 

झारखंड में निकाय चुनाव: सांसद, विधायक पुत्रों ने भरा पर्चा, रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

चक्रधरपुर में इस बार नगर परिषद चुनाव काफी दिलचस्प होता हुआ नजर आ रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के बेटे उदय माझी व चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखराम उरांव के पुत्र ने नामांकन पर्चा दाखिल कर चुनावी मैदान में उतर चुके है.
 

Chakradharpur: चक्रधरपुर में इस बार नगर परिषद चुनाव काफी दिलचस्प होता हुआ नजर आ रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के बेटे उदय माझी व चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखराम उरांव के पुत्र ने नामांकन पर्चा दाखिल कर चुनावी मैदान में उतर चुके है.

Uploaded Image
सोमवार को उदय माझी नामांकन के पूर्व जुलूस निकाली. जिसमें भारी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए. करीब तीन किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए उदय माझी आसनतलिया स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने अपने प्रस्तावक एवं समर्थक की उपस्थिति में एक सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन जुलूस से पहले प्रत्याशी उदय माझी ने पोटका स्थित पूजा स्थल में जाकर पूजा अर्चना की. 

Uploaded Image

साथ ही उन्होंने अपने दिवंगत पिता शहीद देवेंद्र माझी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. नामांकन के लिए जाने से पहले उन्होंने अपनी मां सांसद जोबा माझी और बड़े भाई विधायक जगत माझी से जीत का आशीर्वाद लिया.

 

वहीं चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव ने चक्रधरपुर के पोटका स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नामांकन जुलूस निकाला. जुलूस में भारी संख्या में समर्थक शामिल हुए. बाइक सवार समर्थकों के साथ वे आसनतलिया स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने अपना नामांकन किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही