Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 आवेदन और परीक्षा तिथि बढ़ी, नई तारीख जारी

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने B.Ed/M.Ed/B.P.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है. शैक्षणिक सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा तिथि को बढ़ा दिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने B.Ed/M.Ed/B.P.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है. शैक्षणिक सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा तिथि को बढ़ा दिया गया है.

 

पर्षद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले जहां ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित थी, उसे अब बढ़ाकर 7 अप्रैल 2026 कर दिया गया है. वहीं आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की नई तिथि 8 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तय की गई है.

 

प्रवेश परीक्षा की तिथि में भी बदलाव करते हुए इसे 26 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर अब 10 मई 2026 कर दिया गया है. अभ्यर्थी परीक्षा से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. यह परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों—रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग एवं चाईबासा में आयोजित की जाएगी.

 

पूर्व में जारी अन्य नियम एवं शर्तें यथावत रहेंगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही