Search

 
 
 

झारखंड कांग्रेस ने पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सिंह की 12वीं पुण्यतिथि मनाई

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय पीएन सिंह की 12वीं पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय पीएन सिंह की 12वीं पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की.

 

सभा में वक्ताओं ने स्व. पी.एन. सिंह को सच्चा कांग्रेसी नेता बताते हुए कहा कि वे हर कार्यकर्ता और उनके परिजनों से व्यक्तिगत लगाव रखते थे. उनके निधन के बाद भी उनके पुत्र इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, जो एक बड़ी बात है.

 

उन्होंने कहा कि स्व. सिंह जमीन से जुड़े नेता थे और लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे. कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कांग्रेस की मजबूती के लिए लगातार काम किया.

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डॉ प्रदीप बलमुचू, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, रवींद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, जयशंकर पाठक, अभिलाष साहु, सुरेंद्र सिंह, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आभा सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, शैलेन्द्र सिंह, धमेन्द्र सिंह, लोहा सिंह, सत्यानारायण सिंह, गजेन्द्र सिंह, सुनिल सिंह, अमरेन्द्र सिंह, मुनजी सिंह, केके गिरि, राजन वर्मा, केदार पासवान, सीपी शंतन, रामाकांत आनंद, धनंजय तिवारी, जगदीश साहु, प्रभात कुमार, उज्ज्वल तिवारी, नीरज भोक्ता, छोटू सिंह, पूर्णिमा सिंह, अरूण मिश्रा, निलांबर साहु, अजय सिंह, राजू राम, अजहर पप्पू, टिंकू वर्मा, शाहीद अहमद, महेश साहु समेत सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही