Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री जन धन योजना के पूरे हुए 11 वर्ष, बाबूलाल मरांडी ने दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना के 11 सफल वर्षों पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि यह योजना केवल बैंक खाते खोलने तक सीमित नहीं रही, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता, सामाजिक सम्मान और नारी सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनकर एक नई क्रांति लेकर आई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना के 11 सफल वर्षों पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि यह योजना केवल बैंक खाते खोलने तक सीमित नहीं रही, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता, सामाजिक सम्मान और नारी सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनकर एक नई क्रांति लेकर आई है.

कांग्रेस शासन की तुलना में बदलाव

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौर में स्थिति ऐसी थी कि दिल्ली से भेजा गया 1 रुपया गरीब तक पहुंचते-पहुंचते मात्र 10 पैसे रह जाता था. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 56 करोड़ से अधिक बैंक खाते खुलवाकर डीबीटी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया.

प्रधानमंत्री के प्रति आभार

बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस परिवर्तनकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना आवश्यक है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही