Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand : राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का दावा, महागठबंधन की दोनों सीटों पर जीत तय

झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने महागठबंधन की मजबूती का दावा किया है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने कहा कि विधानसभा का गणित पूरी तरह महागठबंधन के पक्ष में है और गठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने महागठबंधन की मजबूती का दावा किया है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने कहा कि विधानसभा का गणित पूरी तरह महागठबंधन के पक्ष में है और गठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा.

 

उन्होंने कहा कि एक राज्यसभा सीट के लिए 28 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है, जबकि महागठबंधन के पास 56 विधायक हैं. ऐसे में दोनों सीटों पर जीत तय मानी जा रही है.

 

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि गठबंधन धर्म के तहत एक सीट झामुमो और दूसरी सीट कांग्रेस को मिलना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि झामुमो के बाद कांग्रेस महागठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है और सरकार व संगठन दोनों स्तर पर उसकी भूमिका मजबूत हुई है. हालांकि अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व की सहमति से लिया जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने गठबंधन को मजबूती दी है. आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर और युवाओं के बीच कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में कांग्रेस का राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारना राजनीतिक रूप से उचित है.

 

भाजपा पर निशाना साधते हुए ऋषीकेश सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा जोड़-तोड़ और हॉर्स ट्रेडिंग की राजनीति करती रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा फिर से राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करेगी, लेकिन इस बार भी उसे सफलता नहीं मिलेगी.

 

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव संख्या बल और राजनीतिक विश्वसनीयता का चुनाव है. महागठबंधन पूरी तरह संगठित और मजबूत है तथा दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही