Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : डीसी की जनता दरबार में सैकड़ों मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के आदेश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान आम लोगों की समस्याओं से जुड़े सैकड़ों आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. इसमें प्रमाण पत्र निर्गत करने, दाखिल-खारिज, ऑनलाइन पंजी-2 सुधार, सर्वजन पेंशन स्वीकृति, लगान भुगतान और भूमि संबंधी मामलों का समाधान किया गया.
Advertisement
Advertisement
  • अतिवृष्टि से प्रभावित चार लाभुकों को मिला मुआवजा

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के आदेश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान आम लोगों की समस्याओं से जुड़े सैकड़ों आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. इसमें प्रमाण पत्र निर्गत करने, दाखिल-खारिज, ऑनलाइन पंजी-2 सुधार, सर्वजन पेंशन स्वीकृति, लगान भुगतान और भूमि संबंधी मामलों का समाधान किया गया.

 

ईटकी अंचल में 61 आवेदनों का निपटारा

ईटकी अंचल में 61 आवेदनों का निपटारा किया गया, जिसमें आवासीय, जाति, आय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और पेंशन से जुड़े मामले शामिल रहे. 

 

मांडर अंचल में 70 मामलों का निष्पादन

मांडर अंचल में 70 मामलों का निष्पादन हुआ. यहां भूमि रकबा सुधार के कई मामलों का समाधान किया गया. वहीं, जरूरतमंद लाभुकों को जाति प्रमाण पत्र और वृद्धा पेंशन की स्वीकृति भी दी गई.

 

अनगड़ा अंचल में 115 आवेदनों का निष्पादन

अनगड़ा अंचल में 115 आवेदनों का निष्पादन किया गया. जिसमें दाखिल-खारिज, ऑनलाइन सुधार, आय-जाति प्रमाण पत्र और अनुमति व जुड़े मामलों का समाधान किया गया. 

 

सोनाहातु अंचल में 43 आवेदनों का निष्पादन

सोनाहातु अंचल में 43 आवेदनों का निष्पादन करते हुए लाभुकों को तत्काल आय, जाति एवं पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए. वहीं, बेड़ो अंचल में 79 और रातू अंचल में 105 आवेदनों का निपटारा किया गया. रातू में दाखिल-खारिज, पेंशन और ऑनलाइन सुधार से जुड़े मामलों का समाधान किया गया.

 

सिल्ली अंचल में 71 मामलों का निष्पादन

सिल्ली अंचल में 71 मामलों का निष्पादन हुआ. यहां दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार के अलावा अतिवृष्टि से प्रभावित चार लाभुकों को मुआवजा भी दिया गया. बुंडू अंचल में 24, नामकुम में 65 और राहे अंचल में आठ मामलों का निपटारा किया गया.

 

जिला प्रशासन ने कहा कि जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं के समाधान हो रहा है. सभी अंचलों और प्रखंडों में प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रो के लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही