Search

 
 
 

LAGATAR IMPACT : 5 बहनों की पीड़ा पर जामताड़ा डीसी ने लिया संज्ञान, सरकारी प्रावधान के तहत मिलेगी मदद

डीसी ने पांचों बहनों को सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है. इस पर अमल करते हुए प्रशासन ने परिवार की आर्थिक स्थिति, आवास, राशन, सामाजिक सुरक्षा व अन्य जरूरी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
 
जामताड़ा डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा जिले के करमाटांड़ में पांच बहनों द्वारा अपने चाचा को खुद कंधा देकर अंतिम संस्कार करने से संबंधित खबर LAGATAR MEDIA में प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. डीसी आलोक कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. 


डीसी ने पांचों बहनों को सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है. इस पर अमल करते हुए प्रशासन ने परिवार की आर्थिक स्थिति, आवास, राशन, सामाजिक सुरक्षा व अन्य जरूरी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

ज्ञात हो कि LAGATAR MEDIA ने 25 मई को https://lagatar.in/jamtara-news-left-without-support-after-uncles-deathfive-sisters-shoulder-the-bier खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी. गौरतलब है कि जामताड़ा जिले के करमाटांड़ की पांच बहनें रुबी, मौसम, चंदा, तन्नू व रिमझिम माता-पिता के निधन के बाद अपने चाचा ठाकूर प्रसाद साह के सहारे जीवन गुजार रही थीं. लेकिन चाचा के निधन के बाद समाज से कोई मदद नहीं मिलने पर बहनों ने खुद शव को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया. छोटी बहन तन्नू ने मुखाग्नि दी थी. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई थी.़

 

 

खबर प्रसारित होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित पहल की है. अधिकारियों ने परिवार की स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार बहनों को प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर काम शुरू कर दिया गया है. साथ ही परिवार की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए भी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है. स्थानीय लोगों में भी चर्चा है कि आखिरकार खबर ने असर दिखाया और संघर्ष कर रही पांच बहनों की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंची.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही