Search

 
 
 

Ranchi : किसानों को मिलेगा लाभ, सिद्धो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में लिए गए कई फैसले

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय के ब्लॉक-ए सभागार में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, रांची की निदेशक मंडल की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सहकारी संघ को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
 

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय के ब्लॉक-ए सभागार में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, रांची की निदेशक मंडल की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सहकारी संघ को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

 

बैठक में सदस्यता विस्तार पर चर्चा की गई. जिसमें 17 प्राथमिक सदस्यों के अलावा 34 एमपीसीएस ने पूर्ण अंश राशि जमा कर सदस्यता के लिए आवेदन दिया है, जबकि 255 एमपीसीएस ने आवेदन शुल्क जमा किया है. उपायुक्त ने सभी समितियों को जल्द पूर्ण अंश राशि जमा करने का निर्देश दिए.

 

निदेशक मंडल ने सिद्धकोफेड की वार्षिक आम सभा 24 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया. इसमें जिले की सभी एमपीसीएस को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

 

बैठक में रुदिया और ओरमांझी में प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को भी मंजूरी दी गई. रुदिया में 0.60 एकड़ और ओरमांझी में 1.5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है. यहां मिलेट प्रसंस्करण इकाई और करंज और साल बीज से तेल निकालने वाली ऑयल एक्सट्रैक्टर मशीन स्थापित की जाएगी.

 

संघ के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति का भी निर्णय लिया गया. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि इन फैसलों से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और जिले में सहकारिता क्षेत्र और अधिक मजबूत होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही