Search

 
 
 

Ramgarh News: 4 लाख रुपये लूटकर भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

रजरप्पा पुलिस रुपए लूटकर भाग रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार बोरोविंग गांव के वृद्ध जयकिशुन मुंडा सोमवार शाम को अपने घर से थोड़ी दूर मवेशी चरा रहे थे.
 

Ramgarh: रजरप्पा पुलिस रुपए लूटकर भाग रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार बोरोविंग गांव के वृद्ध जयकिशुन मुंडा सोमवार शाम को अपने घर से थोड़ी दूर मवेशी चरा रहे थे. उनके पास धोती बंधा करीब 4 लाख रुपये थे. इस बात की जानकारी चोरों को लगी, 3-4 अपराधी उनसे रुपया लूटने का प्रयास करने लगा. 

 

लेकिन वृद्ध ने हिम्मत दिखाई और उनसे भीड़ गया. इस दौरान अपराधियों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया और उनसे 4 लाख रुपये छीनकर भागने लगे. इस दौरान घायल वृद्ध द्वारा शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर कुछ युवक वहां पहुंच गए, और भाग रहे अपराधियों का पीछा किया. ग्रामीणों ने 3 अपराधियों को पकड़ लिया. लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर 2 अपराधी भागने में सफल हो गए. 


लेकिन एक अपराधी कुंदरुकलां निवासी हसीब अंसारी पिता अख्तर हुसैन को पकड़कर रजरप्पा पुलिस को सूचित किया. सूचना पाकर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. कागजी कार्रवाई पूरी कर मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

 
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर बीएनएस की धारा 126(2), 117(2), 109(1), 309(6), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी व लुटे गए रुपये की बरामदगी को लेकर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही