Search

 
 
 

Ranchi News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से सोमवार को राज्यभर के पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. राजधानी रांची के रातू रोड, कचहरी रोड, हरमू रोड, डोरंडा, बिरसा चौक और लालपुर समेत कई पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने अभियान में हिस्सा लिया.
 

Ranchi : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से सोमवार को राज्यभर के पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. राजधानी रांची के रातू रोड, कचहरी रोड, हरमू रोड, डोरंडा, बिरसा चौक और लालपुर समेत कई पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने अभियान में हिस्सा लिया.

 

शाम पांच बजे कांग्रेस भवन से घोड़ा गाड़ी के साथ जुलूस निकाला गया. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहीद चौक और अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए लालपुर पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई.

 

मीडिया से बातचीत में केशव महतो कमलेश ने कहा कि बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों को लेकर लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी है. उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं. इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है.

 

उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमत बढ़ने से परिवहन खर्च बढ़ गया है, जिससे खाद्य सामग्री, सब्जी, दाल, दूध और रोजमर्रा की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.

 

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान सिर्फ विरोध कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है. उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन इस बात का संकेत है कि जनता केंद्र सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है.

 

कार्यक्रम में प्रदीप तुलस्यान, सुनीत शर्मा, रविंद्र सिंह, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, अभिलाष साहू, सूर्यकांत शुक्ला, राजेश सिन्हा सन्नी, राजन वर्मा, संजय कुमार, उज्जवल प्रकाश तिवारी, केदार पासवान, टिंकु वर्मा, निरंजन शर्मा, बिनोद सिंह, राजू राम, राजीव प्रकाश चौधरी उर्फ चिंटु, अजय जैन, राखी प्रियदर्शी, राजकिशोर सिंह और सुनील सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही