Search

 
 
 

Ramgarh News: निकला फ्लैग मार्च, बकरीद के पर्व में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील- SDOP

बकरीद पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन की ओर से चितरपुर, सिकनी, बड़कीपोना व सुकरीगढ़ा में फ्लैग मार्च निकाला गया.
 
  • रजरप्पा थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया शांतिपूर्ण त्योहार मनाने का संदेश

Ramgarh: बकरीद पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन की ओर से चितरपुर, सिकनी, बड़कीपोना व सुकरीगढ़ा में फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन व रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में निकाला गया. मौके पर थाना रामगढ़ एसडीपीओ ने कहा कि बकरीद पर्व में आपसी सौहार्द्ध बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है.

 

उन्होंने कहा कि, कहीं से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है. कानून को हाथ में लेने वाले किसी असमाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही देर रात्रि तक चलने वाले वाहनों व दोपहिया वाहनों का जांच अभियान जारी है.

 

उन्होंने आगे कहा कि बकरीद पर्व को लेकर सोशल मीडिया पर विशेष नजर है. किसी प्रकार के भ्रामक पोस्ट डालने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा. इस दौरान थानान्तर्गत पड़ने वाले सभी मस्जिदों व आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया गया. फ्लैग मार्च में अवर निरीक्षक रोहित राज, निरंजन सिंह, अनिल सिंह, अशोक कुमार, रंजीत महतो, सहायक अवर निरीक्षक पीसी मुर्मू सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही