Ranchi : कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है.
केशव महतो कमलेश ने कहा कि मोहसिना किदवई ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण, सादगी और जनसेवा की मिसाल कायम की. उन्होंने हमेशा गरीबों, महिलाओं और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
उन्होंने आगे कहा कि उनकी राजनीतिक सूझबूझ, संगठन क्षमता और विनम्र व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. वे उन नेताओं में थीं जिन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और जीवनभर उसी मार्ग पर चलीं.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस परिवार उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता. उनका मार्गदर्शन और अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा. इस दुखद घड़ी में कांग्रेस पार्टी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment