Search

 
 
 

झारखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन जल्द, दिल्ली में मंथन तेज

झारखंड प्रदेश कांग्रेस में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर लंबे समय से जारी इंतजार अब खत्म होने के करीब है. करीब 20 महीने तक पुरानी कमेटी के सहारे संगठन चलने के बाद अब नई टीम के गठन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच चुकी है.
 

Ranchi :   झारखंड प्रदेश कांग्रेस में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर लंबे समय से जारी इंतजार अब खत्म होने के करीब है. करीब 20 महीने तक पुरानी कमेटी के सहारे संगठन चलने के बाद अब नई टीम के गठन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच चुकी है.

 

पार्टी नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि अप्रैल 2026 के भीतर नई प्रदेश कमेटी की घोषणा संभव है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश संभावित पदाधिकारियों की सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं. उनके साथ ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू भी गए हैं.

 

रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कमलेश ने बताया कि इस बार संगठन विस्तार पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और जिलाध्यक्षों से व्यापक राय लेकर ही सूची तैयार की गई है.

 

कमलेश ने जानकारी दी है कि सोमवार को पार्टी के झारखंड प्रभारी राजू के साथ बैठक होगी, जिसमें नामों पर अंतिम चर्चा की जाएगी. इसके बाद सूची पार्टी आलाकमान को भेजी जाएगी. 

 

वहीं अभिलाष साहू ने कहा कि नई कमेटी के गठन में सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने राहुल गांधी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी के सिद्धांत पर टीम तैयार होगी. खासतौर पर महिलाओं और पिछड़े वर्गों को अधिक अवसर देने की बात भी सामने आई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही