Search

 
 
 

Corona Update : झारखंड में 24 घंटे में मिले 102 नये मरीज, एक्टिव केस बढ़कर 468

 
Ranchi :  झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से तेज हो रही है. हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में सूबे में 102 नये मरीज मिले. वहीं सर्वाधिक संक्रमित मरीज रांची जिले में है. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 172 है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 468 हो गयी. हालांकि राहत भरी खबर यह है कि एक दिन में 56 मरीज स्वस्थ हुए.  वहीं संक्रमण से अब तक 5321 लोगों की मौत हो चुकी है. (पढ़ें, BIG">https://lagatar.in/big-breaking-ed-raids-on-whereabouts-of-cms-mla-representative-pankaj-mishra/">BIG

BREAKING : सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी)

इन जिलों में हैं इतने सक्रिय मरीज

बोकारो में कोरोना के 20, चतरा में 3, देवघर में 61, धनबाद में 5, दुमका में 3, पूर्वी सिंहभूम में 114, गोड्डा में 14, गुमला में 17, हजारीबाग में 20, जामताड़ा में 1, कोडरमा में 3, लातेहार में 4, रामगढ़ में 9, रांची में 172, सरायकेला में 19, सिमडेगा में 1 और पश्चिमी सिंहभूम में 2 सक्रिय मरीज हैं. इसे भी पढ़ें : बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-it-is-difficult-to-live-due-to-inflation/">बेरमो:

महंगाई की मार से जीना मुहाल

ये जिले संक्रमण मुक्त

गढ़वा, गिरिडीह,खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू और साहेबगंज में कोरोना के एक मरीज नहीं हैं. ये सभी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-icar-got-clean-chit-in-2021-then-canceled-recognition-in-2022-case-reached-high-court/">हजारीबाग

: ICAR को 2021 को मिली क्लीन चिट फिर 2022 में मान्यता रद्द, हाईकोर्ट पहुंचा मामला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही