Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand : अपराधी राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर ज्योत्सना केरकेट्टा को दी धमकी

Ranchi : झारखंड के कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राहुल सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सामाजिक कार्यकर्ता ज्योत्सना केरकेट्टा का एक वीडियो साझा करते हुए उन पर निशाना साधा है. इसके साथ उनकी एक तस्वीर भी पोस्ट की गई, जिस पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बनाया गया है.

Uploaded Image

सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट

वायरल पोस्ट में राहुल सिंह ने ज्योत्सना केरकेट्टा को चेतावनी भरे लहजे में संबोधित करते हुए उनके बयानों पर सवाल उठाए हैं. पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई लोगों ने इसे एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता को डराने और दबाव बनाने की कोशिश बताया है.

राहुल सिंह के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ज्योत्सना केरकेट्टा की ओर से किसी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही