Search

 
 
 

झारखंड : रॉबिनहुड स्टाइल में रील बना अपराधी दहशत फैला रहे, पुलिस सख्त, सूची तैयार करने में जुटी

झारखंड के कई जिलों में अपराधी और पूर्व अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया पर रॉबिनहुड स्टाइल में  रील, गाड़ियों के काफिले और माफिया थीम वाले गाने के जरिए भौकाल बनाकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि इस तरह का माहौल तैयार कर जमीन कब्जा और अवैध सौदेबाजी को अंजाम दिया जा रहा है.
 
प्रतिकात्मक तस्वीर

 Sanjit Yadav

Ranchi : झारखंड के कई जिलों में अपराधी और पूर्व अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया पर रॉबिनहुड स्टाइल में  रील, गाड़ियों के काफिले और माफिया थीम वाले गाने के जरिए भौकाल बनाकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

 

सूत्र बताते हैं कि इस तरह का माहौल तैयार कर जमीन कब्जा और अवैध सौदेबाजी को अंजाम दिया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार रांची, पलामू, गढ़वा, लातेहार, धनबाद और जमशेदपुर में कुछ लोग लगातार रील बनाकर दर्जनों गाड़ियों का काफिला दिखाते हैं और यह संदेश देने की कोशिश करते हैं कि उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं.

 

जा रहा है कि इन वीडियो के जरिए जमीन विवाद वाले मामलों में दबाव बनाया जाता है, ताकि विरोध करने वाले लोग पीछे हट जाएं. इन सभी अपराधी जिस जगह पर जमीन कब्जा करना है वहां पर 50 से अधिक लोगों को लेकर जमीन कब्जा करते हैं.

 

पलामू में भी कई पूर्व अपराधियों द्वारा इसी तरह की रील बनाकर दहशत फैलाने की चर्चा है. वहीं लातेहार में एक पूर्व नक्सली पर भी सोशल मीडिया के जरिए भौकाल बनाकर जमीन कब्जा की कोशिश का आरोप है.

 

जमशेदपुर और रांची में भी काफिले के साथ रील बनाकर प्रभाव दिखाने और दबाव बनाने की बात सामने आ रही है.सूत्रों का कहना है कि ऐसे वीडियो में कम समय में बड़ी संख्या में लोगों को साथ दिखाया जाता है, जिससे यह संदेश दिया जाता है कि उनके साथ 40-50 लोग हमेशा मौजूद रहते हैं.

 

इसी भौकाल के जरिए जमीन से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप और दबाव की शिकायतें सामने आ रही हैं.मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय सख्त हो गया है. सूत्र बताते हैं कि सोशल मीडिया पर इस तरह का भौकाल बनाकर दबाव डालने वाले सक्रिय और पूर्व अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है. जिलों से रिपोर्ट तलब की गई है और जमीन कब्जा व धमकी से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही