Search

 
 
 

69वीं राष्ट्रीय अंडर-17 स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड का दमदार प्रदर्शन

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 बालक एवं बालिका हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज लीग मुकाबले खेले गए.
 

Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 बालक एवं बालिका हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज लीग मुकाबले खेले गए. 

 

देशभर से आई 63 टीमों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरकर शानदार प्रदर्शन किया. कई मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए टीमों ने अगले दौर में अपनी जगह पक्की की.

 

मेजबान झारखंड ने दोनों वर्गों में सशक्त खेल का प्रदर्शन किया. बालक वर्ग में झारखंड ने चंडीगढ़ को 3–0 से पराजित किया, जबकि बालिका वर्ग में झारखंड ने गुजरात को 3–0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया. यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 31 जनवरी तक जारी रहेगी.

 

मुकाबले जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी (रांची), मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू, रेलवे स्टेशन एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, हटिया तथा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, खूंटी में आयोजित किए जा रहे हैं.

 

बालक वर्ग के प्रमुख परिणाम

ओडिशा ने जम्मू-कश्मीर को 13–0 से पराजित कर दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 3–1, उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 5–0, दिल्ली ने पुडुचेरी को 4–0 और मणिपुर ने बिहार को 4–1 से हराया.

 

विद्या भारती ने तेलंगाना को 7–0, केरल ने आईपीएससी को 5–2, पंजाब ने उत्तराखंड को 2–0, मध्य प्रदेश ने केवीएस को 4–2, कर्नाटक ने सीबीएसई वेलफेयर को 16–0, राजस्थान ने सीआईएससीई को 6–1 तथा हिमाचल प्रदेश ने महाराष्ट्र को 4–1 से पराजित किया.

 

आंध्र प्रदेश बनाम त्रिपुरा और तमिलनाडु बनाम गुजरात के मुकाबले 2–2 से ड्रॉ रहे, जबकि सीबीएसई ने दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव को 3–1 से हराया.

 

बालिका वर्ग के परिणाम

बालिका वर्ग में झारखंड की शानदार जीत के साथ दिन की शुरुआत हुई. हरियाणा ने दिल्ली को 5–0, हिमाचल प्रदेश ने केरल को 5–0 और पंजाब ने चंडीगढ़ को 2–0 से हराया. नवोदय विद्यालय समिति ने त्रिपुरा को 1–0 से मात दी.

 

छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को 4–2, महाराष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर को 7–0, उत्तर प्रदेश ने केवीएस को 7–0, ओडिशा ने राजस्थान को 7–0 और सीआईएससीई ने पश्चिम बंगाल को 1–0 से पराजित किया.

 

अन्य मुकाबलों में कर्नाटक ने आईपीएससी को 15–0, पुडुचेरी ने तेलंगाना को 3–0, मिजोरम ने विद्या भारती को 7–0, मध्य प्रदेश ने मणिपुर को 2–0 तथा आंध्र प्रदेश ने बिहार को 1–0 से हराया. प्रतियोगिता के आगामी दिनों में नॉकआउट मुकाबलों के साथ रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही