Search

 
 
 

नए आपराधिक कानूनों की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की समीक्षा

राजधानी रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव निष्ठा तिवारी और झारखण्ड डीजीपी तदाशा मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में नए आपराधिक कानूनों को लेकर चर्चा की गई.
 

Ranchi: राजधानी रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में  केंद्रीय गृह  मंत्रालय की संयुक्त सचिव निष्ठा तिवारी और झारखण्ड डीजीपी तदाशा मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में नए आपराधिक कानून की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में नए आपराधिक कानूनों को लेकर चर्चा की गई. जिसमें भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के विभिन्न प्रावधानों पर मंथन हुआ.

 

बैठक के दौरान नए कानून के पालन और जांच में साक्ष्य इक्कठा करने के लिये ई-साक्ष्य ऐप का सही एवं सकारात्मक प्रयोग को लेकर विचार-विमर्श हुआ. केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव निष्ठा तिवारी ने ई-साक्ष्य ऐप के उपयोग करने में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. 

 


साथ ही नए आपराधिक कानून के मुताबिक मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच पूरा करने और जांच में वैज्ञानिक साक्ष्य के लिए फॉरेंसिक टीम का मदद लेने का निर्देश दिए गए. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव (आंतरिक सुरक्षा-II) निष्ठा तिवारी और राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा समेत कई अन्य अधिकारी शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही