Search

 
 
 

झारखंड DGP 18 को करेंगे छह समितियों के कार्यों की समीक्षा

झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता 18 जुलाई को झारखंड पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में वह डिजिटल इंवेस्टिगेशन सहित छह समितियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे
 

Ranchi : झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता 18 जुलाई को झारखंड पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में वह डिजिटल इंवेस्टिगेशन सहित उन छह समितियों की अब तक के कार्यों की समीक्षा करेंगे, जिनका गठन गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सफल कार्यान्वयन के लिए किया  है.

 

किन समितियों की होगी समीक्षा और कौन अधिकारी होंगे शामिल : 

 डिजिटल इंवेस्टिगेशन कमेटी :

  • - अध्यक्ष: आईजी सीआईडी.
    - सदस्य: निदेशक आईटी विभाग.
  • - सदस्य: स्टेट इंफॉर्मेशन ऑफिसर.
  • - सदस्य: डीएसपी कुमार विनोद.

 ट्रेनिंग कमेटी : 

  • - अध्यक्ष: एडीजी ट्रेनिंग.
  • - सदस्य सचिव: झारखंड पुलिस अकादमी के निदेशक.
  • - सदस्य: आईजी ट्रेनिंग.
  • - सदस्य: डीआईजी जंगल वारफेयर स्कूल.
  • - सदस्य: एसपी आईटीएस.
  • - सदस्य: एसपी सीटीसी मुसाबनी.
  • - सदस्य: डीएसपी रोहित कुमार साव.

  फाइनेंशियल कमेटी :

  • - अध्यक्ष : विशेष सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग.
  • - सदस्य सचिव: डीआईजी बजट.
  • - सदस्य: आईजी प्रोविजन और जैप 1 कमांडेंट.

 टेक्निकल अपग्रेडेशन कमेटी :

  • - अध्यक्ष: एडीजी वायरलेस.
  • - सदस्य: सभी जोनल आईजी.
  • - सदस्य सचिव: डीआईजी वायरलेस.
  • - सदस्य: वायरलेस डीएसपी.

पब्लिक अवेयरनेस कमेटी :

  • - अध्यक्ष: एडीजी जैप.
  • - सदस्य सचिव: जैप 10 कमांडेंट.
  • - सदस्य: आईपीआरडी (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) द्वारा नामित प्रतिनिधि.
  • - सदस्य: डीएसपी अर्चना स्मृति खलखो.

लीगल कमेटी :

  • - अध्यक्ष: डीजी सीआईडी.
  • - सदस्य सचिव: आईजी जेल और आईजी सीआईडी.
  • - सदस्य: प्रधान सचिव विधि विभाग द्वारा मनोनीत सदस्य, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के नामित सदस्य.
  • - सदस्य: डीएसपी चंद्रशेखर.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही