Search

 
 
 

झारखंड के डॉक्टरों की रांची में 27 को बैठक, सुरक्षा व लंबित मांगों पर बनेगी रणनीति

Ranchi : राज्य स्तरीय बैठक में झारखंड के सभी जिलों से चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होंगे. सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर, निजी अस्पताल और नर्सिंग होम के प्रतिनिधि, मेडिकल छात्र, महिला डॉक्टर और विभिन्न चिकित्सा संगठनों की जिला इकाइयों के प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेंगे.
 
डॉक्टरों की बैठक

Ranchi : झारखंड के डॉक्टरों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संगठनों की राज्य स्तरीय बैठक 27 सितंबर को रांची में होगी. बैठक सुबह 11:30 बजे IMA हॉल में आयोजित की जाएगी. इसमें डॉक्टरों की सुरक्षा, लंबे समय से लंबित मांगों और कामकाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.

 

बैठक में झारखंड के सभी जिलों से चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होंगे. सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर, निजी अस्पताल और नर्सिंग होम के प्रतिनिधि, मेडिकल छात्र, महिला डॉक्टर और विभिन्न चिकित्सा संगठनों की जिला इकाइयों के प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेंगे.

 

बैठक में IMA, JHASA, IMA HBI, Association of Healthcare Providers of India (AHPI), Junior Doctors Network (JDN), Junior Doctors Association (JDA), IMA Women’s Wing और Medical Student Network (MSN) समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

 

इसे भी पढ़ें

 

बैठक में डॉक्टरों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के साथ प्रशासनिक और कामकाज की समस्याओं पर भी चर्चा होगी. सरकारी और निजी क्षेत्र के डॉक्टरों की समस्याएं, जूनियर डॉक्टरों के मुद्दे, निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम की चुनौतियां और मेडिकल छात्रों से जुड़े विषय भी बैठक में उठाए जाएंगे.

 

महिला डॉक्टरों की कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं और जिलों में डॉक्टरों व चिकित्सा संस्थानों के सामने आने वाली परेशानियों पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में चिकित्सा समुदाय की भूमिका पर विचार किया जाएगा.

 

अलग-अलग जिलों और संगठनों से मिले सुझावों और समस्याओं पर चर्चा के बाद आगे की कार्ययोजना तय करने की कोशिश की जाएगी. लंबित मामलों के समाधान के लिए सरकार और संबंधित संस्थाओं के साथ बातचीत की दिशा पर भी विचार होगा.

 

आयोजकों के अनुसार, बैठक का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र के अलग-अलग वर्गों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं पर चर्चा करना है. बैठक के जरिए डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों, स्वास्थ्य संस्थानों और सरकार के बीच बेहतर संवाद और समन्वय पर भी जोर दिया जाएगा. बैठक का आयोजन टीम IMA झारखंड की ओर से किया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही