Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand : ऐहतेशाम वकारिब जमशेदपुर SSP और मनोज स्वर्गियारी सरायकेला SP बने

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर में एसएसपी और सरायकेला में एसपी की पोस्टिंग कर दी है. गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है.

वह इससे पहले सीआईडी में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्यरत थे. आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है.

 

उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु सिंह की हत्या के बाद सरकार ने जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला के एसपी को मंगलवार की रात हटा दिया था. दोनों को अभी वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही