Search

Jharkhand : 47 लाख अनमैप्ड मतदाताओं की सूची सार्वजनिक करे चुनाव आयोग- कांग्रेस

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने चुनाव आयोग से राज्य में करीब 47 लाख अनमैप्ड मतदाताओं की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आयोग इन मतदाताओं के नाम अपनी वेबसाइट पर जारी करे और संबंधित मतदान केंद्रों पर भी सूची उपलब्ध कराए, ताकि हर मतदाता अपने नाम और स्थिति का सत्यापन कर सके.
 
उन्होंने कहा कि एएसडीडी (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) के रूप में चिह्नित मतदाताओं की सूची भी बिना देरी के सार्वजनिक की जानी चाहिए. उनका कहना है कि यदि आयोग के पास सभी आंकड़े उपलब्ध हैं तो उन्हें जनता से छिपाने का कोई कारण नहीं है. चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सबसे जरूरी है.

सतीश पौल मुंजनी ने मांग की कि चुनाव आयोग अपनी गाइडलाइन और पेसा अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए इन सूचियों को संबंधित ग्राम सभाओं में भी पढ़वाए. इससे ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के मतदाता अपने नाम की जानकारी ले सकेंगे और किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने की आशंका कम होगी.

उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार देता है. ऐसे में यदि लाखों मतदाताओं की स्थिति स्पष्ट नहीं होती और सूची सार्वजनिक नहीं की जाती, तो चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठेंगे. कांग्रेस ने मांग की कि चुनाव आयोग जल्द से जल्द अनमैप्ड और एएसडीडी मतदाताओं की सूची सार्वजनिक करे, बूथ स्तर पर प्रदर्शित करे और ग्राम सभाओं में इसकी जानकारी उपलब्ध कराए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही