Search

Jharkhand : 6 विधानसभा क्षेत्रों में 100% मतदाताओं तक पहुंचे इन्यूमरेशन फॉर्म- के. रवि

Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि चतरा, मझगांव, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, गुमला और लोहरदगा विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ ने 100% मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा दिए हैं. उन्होंने सभी संबंधित बीएलओ, ईआरओ और एईआरओ को बधाई देते हुए निर्देश दिया कि गुरुवार तक राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण सुनिश्चित किया जाए.
 
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को "एक भी पात्र मतदाता न छूटे और एक भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो" के लक्ष्य के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बीएलओ घर-घर जाकर ही इन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण और संग्रहण करेंगे. किसी भी परिस्थिति में कैंप लगाकर या मतदाताओं को एक स्थान पर बुलाकर फॉर्म सत्यापन नहीं किया जाएगा. साथ ही, उन्होंने कहा कि किसी भी गैर-सरकारी संस्था, साइबर कैफे या अन्य संस्थान द्वारा लगाए जा रहे एसआईआर कैंप पूरी तरह अवैध हैं, क्योंकि इसके लिए निर्वाचन आयोग ने कोई अनुमति नहीं दी है. डिजिटाइजेशन के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही