Search

 
 
 

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023 के अभ्यर्थियों 7 मार्च तक कर लें लंबित जांच पूरी

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने कुछ चयनित अभ्यर्थियों को लंबित जांच बिंदुओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया है. संबंधित अभ्यर्थियों को शारीरिक माप, बायोमेट्रिक प्रविष्टि और उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर जैसे लंबित औपचारिकताओं को पूरा करना अनिवार्य है.
 

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने कुछ चयनित अभ्यर्थियों को लंबित जांच बिंदुओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया है.

 

संबंधित अभ्यर्थियों को शारीरिक माप, बायोमेट्रिक प्रविष्टि और उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर जैसे लंबित औपचारिकताओं को पूरा करना अनिवार्य है. इसके लिए चयन पर्षद द्वारा तिथि और समय निर्धारित करते हुए अभ्यर्थियों को उनके ऑनलाइन आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल के माध्यम से सूचना दी गई है.

 

चयन पर्षद–06 से संबंधित निम्नांकित अभ्यर्थियों को 7 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सीटीसी, ख्वासपुर, मुसाबनी में उपस्थित होकर अपनी लंबित जांच प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अपने मूल पहचान पत्र और शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रयुक्त प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित स्थल पर समय पर उपस्थित हों. यह अंतिम अवसर प्रदान किया गया है, इसके बाद किसी प्रकार का अवसर नहीं दिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही