Search

 
 
 

दिल्ली में झारखंड महोत्सव: दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक

दिल्ली में झारखंड के लोगों के लिए झारखंड महोत्सव 21 जुलाई को होगा. महोत्सव के दौरान झारखंड की लोककला, नृत्य, संगीत की झलक देखने को मिलेगी. इस मंच पर राज्य की सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रदर्शन किया जाएगा. इस विशेष अवसर पर झारखंड के कई आईएएस, आईपीएस अधिकारी के अलावा दिल्ली-एनसीआर में रह रहे वरिष्ठ पेशेवर और केंद्र सरकार एवं राज्य के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे.
 

Ranchi :  दिल्ली में झारखंड के लोगों के लिए झारखंड महोत्सव 21 जुलाई को होगा. महोत्सव के दौरान झारखंड की लोककला, नृत्य, संगीत की झलक देखने को मिलेगी. इस मंच पर राज्य की सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रदर्शन किया जाएगा. इस विशेष अवसर पर झारखंड के कई आईएएस, आईपीएस अधिकारी के अलावा दिल्ली-एनसीआर में रह रहे वरिष्ठ पेशेवर और केंद्र सरकार एवं राज्य के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे.

 

 

झारखंड एसोसिएशन दिल्ली की वेबसाइट और हेल्पलाइन


कार्यक्रम के दौरान झारखंड एसोसिएशन दिल्ली अपनी आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण भी करेगी. यह वेबसाइट दिल्ली-एनसीआर में बसे झारखंड वासियों के लिए एक सूचना केंद्र के रूप में कार्य करेगी, जिसमें एक हेल्पलाइन नंबर, आपसी संपर्क हेतु सदस्यों का डेटाबेस, और झारखंड मूल के लोगों के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी सहायता आदि क्षेत्रों में सहयोग हेतु महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध कराई जाएंगी.

 

झारखंड एसोसिएशन दिल्ली की पहल


झारखंड एसोसिएशन दिल्ली ने झारखंड के लोगों के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा शुरू करने की योजना बनाई है. संस्था ने हाल ही में एक आंतरिक सहयोग अभियान चलाया, और केवल तीन दिनों के भीतर ही 51000 रुपये का सहयोग सदस्यों द्वारा प्रदान किया गया.

 

कार्यक्रम के दौरान होगी करियर काउंसिलिंग


कार्यक्रम में झारखंडी मूल के युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, फोक डांस प्रस्तुतियां, खेलकूद और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाली चर्चा सत्र भी आयोजित किए जाएंगे. इस आयोजन के माध्यम से झारखंड के गौरव को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है और दिल्ली-एनसीआर में झारखंड मूल के लोगों को एक मजबूत सामाजिक पहचान देने की दिशा में यह एक अहम कदम साबित होगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही