Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम सम्राट से मिले झारखंड के वित्त मंत्री, दोनों राज्यों की आर्थिक स्थिति पर हुई चर्चा

Ranchi : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार और झारखंड के वित्तीय प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई. राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि उन्होंने बिहार के बंटवारे के बाद राज्य सरकार द्वारा किए गए वित्तीय प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर उन्होंने झारखंड के वित्तीय प्रबंधन की भी जानकारी साझा की. इस दौरान उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड का सकल बजट 1 लाख 56 हजार 560 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है.

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में बिहार राज्य का कुल बजट लगभग 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के वित्तीय अनुभवों और विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही