Search

 
 
 

झारखंड अग्निशमन विभाग का बेड़ा होगा मजबूत: 3000 लीटर के मिले 4 मीडियम वाटर टेंडर, 36 का इंतजार

झारखंड अग्निशमन विभाग का बेड़ा मजबूत होने जा रहा है. विभाग को 3000 लीटर क्षमता वाले 4 नए मीडियम वाटर टेंडर मिल चुके हैं. इसके साथ ही राज्य के सभी 24 जिलों के 44 फायर स्टेशनों को हाईटेक बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है. राज्य सरकार आग बुझाने की क्षमता को मजबूत कर रही है. अग्निशमन निदेशालय कुल 132 अत्याधुनिक दमकल वाहन खरीद रहा है.
 

Ranchi: झारखंड अग्निशमन विभाग का बेड़ा मजबूत होने जा रहा है. विभाग को 3000 लीटर क्षमता वाले 4 नए मीडियम वाटर टेंडर मिल चुके हैं. इसके साथ ही राज्य के सभी 24 जिलों के 44 फायर स्टेशनों को हाईटेक बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है. 

 

राज्य सरकार आग बुझाने की क्षमता को मजबूत कर रही है. अग्निशमन निदेशालय कुल 132 अत्याधुनिक दमकल वाहन खरीद रहा है. नए वाहनों का रांची पहुंचना लगातार जारी है. विभाग को कुल 40 मीडियम वाटर टेंडर मिलने हैं. इनमें से 4 वाहन रांची पहुंच चुके हैं. 4000 लीटर क्षमता के बाकी बचे 36 वाहन भी जल्द मिलेंगे. 58 स्मॉल वॉटर टेंडर पहले ही आ चुके हैं. अब इन्हें जरूरत के अनुसार राज्य के 44 फायर स्टेशनों पर भेजा जाएगा.

 

 34 बड़े वाटर टेंडर भी जल्द आएंगे 

इस पूरे बेड़े में 34 सामान्य वाटर टेंडर भी शामिल हैं. इन भारी वाहनों की क्षमता 4500 लीटर है. बड़े हादसों से निपटने के लिए इनका आना अभी बाकी है. उम्मीद है कि ये भारी वाहन भी विभाग को अगले दो महीने में प्राप्त हो जाएंगे.

 

 सीएम हेमंत सोरेन दिखाएंगे हरी झंडी 

सभी नए वाहनों की तैनाती से राज्य की अग्निशमन व्यवस्था मजबूत होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही इन्हें हरी झंडी दिखाकर अलग-अलग जिलों के लिए रवाना करेंगे. इन छोटे-बड़े वाहनों से संकरे रास्तों और दूरदराज के इलाकों में लगी आग पर तुरंत काबू पाया जा सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही