Gumla News : झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को गुमला मंस जिला स्तरीय समारोह हुआ. कार्यक्रम में जिले की शैक्षणिक उपलब्धियों, जनजातीय अधिकारों और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. 13 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. वहीं, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें
कार्यक्रम में डीसी दिलेश्वर महतो, एसपी हारिस बिन जमा, डीडीसी अनिमेष रंजन सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. माध्यमिक परीक्षा में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने वाले संत पैट्रिक विद्यालय गुमला के छात्र दिव्यांशु उरांव और खिलेश साहू को दो-दो लाख रुपये का चेक, लैपटॉप, मोबाइल, बैग और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
साइंस ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर, भरनो के छात्र शौर्य सिंह को लैपटॉप, मेडल, बैग और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. डीसी ने 13 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की.
समारोह में जिला कल्याण विभाग की ओर से पांच लाभुकों के बीच वनाधिकार पट्टा वितरित किया गया. वहीं, ग्रामीण विकास विभाग ने आवास योजना के तहत समयबद्ध तरीके से अपना पक्का मकान पूरा करने वाले लाभुकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

