Search

झारखंड सरकार व PNB के बीच वेतन खाता पैकेज पर MOU, CM ने लॉन्च किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में पंजाब नैशनल बैंक और झारखंड सरकार के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह में भाग लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग द्वारा तैयार झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का भी शुभारंभ किया.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक राज्य सरकार के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है. उन्होंने कहा कि आम जनता और राज्य सरकार के कर्मचारियों के आर्थिक लेन-देन में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. 

Uploaded Image


वर्तमान समय में व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास सहित हर क्षेत्र में बैंक की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस समझौते से राज्य सरकार और बैंक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिसका लाभ कर्मचारियों के साथ आम लोगों को भी मिलेगा.

 

कार्यक्रम में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पंजाब नैशनल बैंक के महाप्रबंधक आशीष कुमार चतुर्वेदी, मंडल प्रमुख रांची अवधेश झा और उप मंडल प्रमुख राकेश कुमार श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

 

बजट और विकास में पारदर्शिता का दावा


मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है और इसका परिणाम जल्द ही जमीन पर दिखाई देगा. उन्होंने कहा कि बजट ब्रीफिंग में जो घोषणाएं की गई हैं, उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा.

 

समाज के सभी वर्गों को शामिल करने का प्रयास


मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में समाज के सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों को शामिल करने का प्रयास किया गया है. उन्होंने विशेष रूप से जेंडर बजट पर जोर देते हुए कहा कि अगर कोई वर्ग छूट गया है तो सरकार उस पर गंभीरता से विचार करेगी.

 

एयर एंबुलेंस हादसे पर जताया दुख

 

मुख्यमंत्री ने एक एयर एंबुलेंस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस बुक की गई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश हादसा हो गया जिसमें लोगों की जान चली गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन को मौके पर भेजा गया और राहत व जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp