Search

झारखंड सरकार छात्रों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही : जिप उपाध्यक्ष

Latehar : बनवारी साहू कॉलेज की चयनित छात्रों के टीम द्वारा जिले के चंदवा प्रखंड में झारखंड ग्रासरूट्स इनोवेशन इंटर्नशिप योजना का शुभारंभ किया गया. इसका शुभारंभ जिला परिषद उपाध्यनक्ष अनिता देवी ने किया. मौके पर बनवारी साहू कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने जिप उपाध्यक्ष को अंग वस्त्र व बुके भेंट कर सम्मानित किया.
 
मौके पर संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष श्रीमती देवी ने कहा कि झारखंड सरकार कॉलेज के छात्र व छात्राओं के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर रही है. उन्होंने इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की. प्राचार्य श्री तिवारी ने कहा कि छात्रों को ग्रामीण स्तर की चुनौतियों को समझने, पारंपरिक ज्ञान को दस्तावेज करने और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने का अवसर देना है.

यह लगभग दो महीनों का प्रोग्राम होता है. छात्रों को गांवों के पंचायतों में जाकर वहां की स्थानीय जरूरतों, समस्याओं और ग्रामीण नवाचारों (इनोवेशन) को समझना व दस्तावेजीकरण करना होता है. कार्यक्रम के आयोजन में प्रिंस गुप्ता के अलावा बीएस कॉलेज के इंटर्नशिप प्रोग्राम की दो टीम की सदस्य  खुशी, अभिषेक, कृति, नुसरत, सपना, पूजा, सुमन और मधु का सराहनीय योगदान रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही