Search

 
 
 

Latehar News : वाहन चेकिंग अभियान, नियम उल्लंघन पर 8 वाहनों का कटा ऑनलाइन चालान

सड़क सुरक्षा और राजस्‍व संग्रहण को ले कर उपायुक्‍त के निर्देश के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के द्वारा नियमित रात्रि वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
 

Latehar : सड़क सुरक्षा और राजस्‍व संग्रहण को ले कर उपायुक्‍त के निर्देश के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के द्वारा नियमित रात्रि वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.गुरूवार की मध्‍यरात्रि तकरीबन 12 से सदर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. डीटीओ मंडल ने बताया कि उपायुक्‍त संदीप कुमार के निर्देश पर यह वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. उन्‍होने बताया कि गुरूवार की रात्रि चलाये गये वाहन जांच अभियान में कुल 56 वाहनों की जांच की गई. 

 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ऑनलाइन चालान कर एक लाख दो हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. इस दौरान एक वाहन को जब्त भी किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही