Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला : अब अंगीभूत कॉलेजों में नहीं होगा इंटर का नामांकन

झारखंड सरकार ने राज्य के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट (11-12वीं) की पढ़ाई को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया है.  सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि अब इन कॉलेजों में इंटर में नामांकन नहीं होगा. यह आदेश सुप्रीम कोर्ट व झारखंड हाईकोर्ट  द्वारा पारित निर्णयों और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रावधानों के अनुरूप लिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   झारखंड सरकार ने राज्य के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट (11-12वीं) की पढ़ाई को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया है.  सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि अब इन कॉलेजों में इंटर में नामांकन नहीं होगा. यह आदेश सुप्रीम कोर्ट व झारखंड हाईकोर्ट  द्वारा पारित निर्णयों और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रावधानों के अनुरूप लिया गया है.

 

कॉलेज अब सिर्फ स्नातक स्तर की शिक्षा देंगे

राज्य सरकार ने कहा है कि कॉलेज स्तर की शिक्षा अब केवल स्नातक से शुरू मानी जाएगी. ऐसे में कॉलेजों में इंटर की कक्षाएं नीति के प्रतिकूल हैं. महामहिम राज्यपाल एवं सचिवालय ने भी सभी विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया है कि इंटर में नामांकन लेना नीति के प्रतिकूल है. इसलिए इस व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए. 

 

छात्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का निर्देश

सरकार ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वर्तमान में 12वीं में अध्ययनरत छात्रों का नामांकन निकटवर्ती सरकारी या उत्क्रमित +2 स्कूलों या मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों में कराया जाए. यदि छात्र की सुविधा के अनुसार 5 किमी के दायरे में कोई विकल्प नहीं है, तभी विशेष अनुमति के तहत कॉलेज में इंटर कक्षा संचालित की जा सकती है, बशर्ते उसके पास वैध मान्यता हो.  जिला स्तर पर सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के अंगीभूत महाविद्यालयों से समन्वय स्थापित करें और सुनिश्चित करें कि सभी प्रभावित छात्रों का नामांकन वैकल्पिक संस्थानों में समय पर पूरा हो. 

 

10वीं पास छात्रों के लिए भी लागू होगा नया नियम

शैक्षणिक सत्र 2025-26 से 10वीं पास छात्र भी अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में नामांकन नहीं ले सकेंगे. उन्हें सिर्फ +2 उच्च विद्यालयों या वैध इंटर कॉलेजों में ही प्रवेश मिलेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही