Ranchi: झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस किया है. 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर राज्य के भवन विहीन स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी. इसके लिए जिलों को 3 अरब 54 करोड़ 1 लाख 71 हजार रुपये की राशि जिलों को आवंटित की है. वहीं अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के विकास के लिए 18 करोड़ 72 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं.
डायग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 44.05 करोड़ रुपये
15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में राज्य के स्वास्थ्य उपकेंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में डायग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिष्ठापन की योजना के तहत 44 करोड़ 5 लाख 42 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं. ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अनुसूचित जाति केंद्रों का स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र में रूपांतरण के लिए 64 करोड़ 67 लाख 7 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं.
राज्य के भवनविहीन स्वास्थ्य केंद्र के लिए जिलों को आवंटित राशि
• बोकारो: 1,05,50,000
• चतरा: 10,25,50,000
• धनबाद: 68,53,00,000
• हजारीबाग: 15,30,50,000
• जामताड़ा: 9,05,00,000
• कोडरमा: 7,30,00,000
• लातेहार: 10,57,50,000
• लोहरदगा: 7,69,00,000
• गिरिडीह: 53,45,00,000
• साहेबगंज: 13,64,00,000
• सरायकेला- खरसावां: 2,77,50,000
• सिमडेगा: 4,15,00,000
• जेएमएचआइडीपीसीएल रांची: 21,21,000
• देवघर: 10,31,00,000
• गढ़वा: 7,77,00,000
• पलामू: 11,44,00,000
• गोड्डा: 7,77,00,000
• रामगढ़: 10,86,50,000
• पूर्वी सिंहभूम: 23,09,50,000
• दुमका: 13,17,00,000
• गुमला: 26,36,00,000
• खूंटी: 4,79,00,000
• रांची: 21,59,00,000
• पश्चिमी सिंहभूम: 12,87,00,000
अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर के डवलपमेंट के लिए आवंटित राशि
• बोकारो चास नगर निगम: 1,92,00,000
• गिरिडीह नगर निगम: 48,00,000
• धनवार नगर पंचायत: 48,00,000
• झुमरीतिलैया नगर परिषद: 48,00,000
• डोमचाच नगर पंचायत: 48,00,000
• गढ़वा नगर परिषद: 48,00,000
• विश्रामपुर नगर परिषद: 48,00,000
• हरिहरगंज नगर पंचायत: 48,00,000
• रामगढ़ नगर परिषद: 96,00,000
• मधुपुर नगर परिषद: 96,00,000
• धनबाद नगर निगम: 1,92,00,000
• गोड्डा नगर परिषद: 48,00,000
• महगामा नगर पंचायत: 48,00,000
• हजारीबाग नगर निगम: 96,00,000
• मानगो नगर निगम: 96,00,000
• चाकूलिया नगर पंचायत: 48,00,000
• जमशेदपुर एनएसी: 48,00,000
• गुमला नगर परिषद: 48,00,000
• पाकूड़ नगर परिषद: 48,00,000
• रांची नगर निगम: 2,88,00,000
• साहेबगंज नगर परिषद: 48,00,000
• कपाली नगर परिषद: 48,00,000
• सिमडेगा नगर परिषद: 48,00,000
• चक्रधरपुर नगर परिषद: 48,00,000
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment