Search

 
 
 

झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ का विजयादशमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

Ranchi :  संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने सरकार से नेगोशिएबल इंस्ट्रमेंट्स एक्ट, 1881 (एनआई एक्ट) के तहत आवश्यक अधिसूचना जारी करने का आग्रह किया है. संघ ने बताया कि विजयादशमी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रमुख त्योहार है.
 
सार्वजनिक अवकाश

Ranchi :  विजयादशमी के अवसर पर हर साल मिलने वाली छुट्टी को लेकर इस बार बैंककर्मियों के बीच असमंजस की स्थिति है. वर्ष 2026 की छुट्टी की लिस्ट में 21 अक्टूबर को छुट्टी नहीं है. ऐसे में झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से विजयादशमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है.

 

संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने सरकार से नेगोशिएबल इंस्ट्रमेंट्स एक्ट, 1881 (एनआई एक्ट) के तहत आवश्यक अधिसूचना जारी करने का आग्रह किया है. संघ ने बताया कि विजयादशमी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रमुख त्योहार है.

 

मिथिला पंचांग के अनुसार, इस साल विजयादशमी 21 अक्टूबर बुधवार को मनाई जाएगी. संघ का कहना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व के साथ लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें

घर से दूर रहने वाले कर्मियों को मिलेगी राहत

महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि बैंककर्मी त्योहारों के दौरान भी आम लोगों को जरूरी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं. इनमें कई कर्मचारी अपने गृह नगर और गांव से दूर पदस्थापित हैं.

 

विजयादशमी पर सार्वजनिक अवकाश मिलने से उन्हें परिवार के साथ त्योहार मनाने और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा. सभी बैंक कर्मियों के लिए इस दिन अधिसूचना जारी करने का आग्रह किया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही