Ranchi News : झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ का तृतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन शनिवार को रांची में हुआ. अधिवेशन में संगठन की आगामी कार्ययोजना, कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई. नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान सतीश तिग्गा को अध्यक्ष और नितेश कुमार मिश्रा को लगातार दूसरी बार महासचिव चुना गया. उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.
इसे भी पढ़ें...
अधिवेशन का उद्घाटन महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इससे पहले उन्होंने संगठन का झंडा फहराया. विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधियों और सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता जताई.
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में उज्ज्वल कुमार मुखर्जी, अमित कुमार झा, बबलू कुमार, नवीन कुमार, शितांशु अक्षय मरांडी, सुभाष चंद्र, नीरज कुमार और सर्वोत्तम ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई. उप महासचिव के रूप में मुकेश कुमार झा और रंजीत कुमार और संगठन सचिव के रूप में सुकुमार महतो और रिजवाना फिरदौस चुनी गईं.
अधिवेशन में AIRRBEA के Secretary General Aish Venkateshwar Reddy, NFRRBE के Organising Secretary Bigesh Unnayan, Vice President Parvinder Singh और Joint Secretary Mithun Kumar मौजूद रहे. वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के अधिकारों और सेवा संबंधी समस्याओं को मजबूती से उठाने पर जोर दिया.
पुनर्निर्वाचन के बाद नितेश कुमार मिश्रा ने सभी प्रतिनिधियों और सदस्यों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी संगठन को और मजबूत बनाने और कर्मचारियों के न्यायसंगत मुद्दों के समाधान के लिए लगातार प्रयास करने की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

