Search

 
 
 

राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड को बड़ी जिम्मेदारी

झारखंड के लिए यह बहुत खुशी की खबर है. वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में 4 से 11 जनवरी 2026 तक होने वाली 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में झारखंड को अहम जिम्मेदारी दी गई है.
 

Ranchi  : झारखंड के लिए यह बहुत खुशी की खबर है. वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में 4 से 11 जनवरी 2026 तक होने वाली 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में झारखंड को अहम जिम्मेदारी दी गई है.

 

इस प्रतियोगिता का आयोजन वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (VFI) कर रहा है. VFI ने झारखंड के चार अनुभवी अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग काम सौंपी हैं. इससे साफ होता है कि झारखंड के खेल अधिकारियों पर देश भर में भरोसा किया जा रहा है.

 

झारखंड से चुने गए अधिकारी

 

 शेखर बोस – जूरी कमेटी के सदस्य
 सुनील सहाय – कंट्रोल कमेटी के सदस्य
 उत्तम राज – प्रतियोगिता के समन्वय कार्य में भूमिका
 संजय कुमार – अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल निर्णायक
ये सभी पद प्रतियोगिता को सही, निष्पक्ष और अच्छे तरीके से कराने में बहुत जरूरी होते हैं.


झारखंड के लिए गर्व की बात

यह उपलब्धि झारखंड वॉलीबॉल संघ ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है. इससे यह भी साबित होता है कि झारखंड अब खेल खेलने के साथ-साथ खेल संचालन में भी आगे बढ़ रहा है.

 

झारखंड वॉलीबॉल संघ के चेयरमैन सुबोध कांत सहाय, अध्यक्ष आर.के. आनंद और अन्य पदाधिकारियों ने सभी चयनित अधिकारियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही