Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-2028 के चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई है. कांटे की टक्कर में वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है. जानकारी के मुताबिक जीते उम्मीदवारों में उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार गुप्ता, महासचिव पद पर नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर श्रेष्ठा मेहता जीती हैं. सहायक कोषाध्यक्ष पद आकाशदीप, सचिव प्रशासन पद पर विकास कुमार, सचिव लाइब्रेरी पद पर भोलानाथ ओझा जीते हैं.
यहां बता दें कि चुनाव में 2017 मतदाताओं ने मतदान किया था. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष,सहायक कोषाध्यक्ष, सचिव प्रशासन, सचिव पुस्तकालय के एक-एक पद एवं गवर्निंग काउंसिल 9 पद के लिए चुनाव हुआ था.
मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार 672 वोट लाकर जीते हैं. रितु कुमार ने 588 वोट एवं महेश तिवारी 515 वोट प्राप्त किया है. वही उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार गुप्ता 580 वोट प्राप्त कर जीते हैं, धीरज कुमार ने 334 मत एवं प्राण प्रणय को 366 मत मिले. महासचिव पद पर नवीन कुमार 935 वोट प्राप्त कर जीते हैं. वही कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रेष्ठा मेहता ने 1088 वोट प्राप्त कर फतह हासिल किया. सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाशदीप 706 वोट पाकर जीत का परचम फहराया हैं. सचिव प्रशासन पद पर विकास कुमार 853 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की. वहीं सचिव लाइब्रेरी पद पर भोलानाथ ओझा 741 मत प्राप्त कर विजयी रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

